फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दीपावली पर बाजारों में चाइनीज झालरों और झूमरों की मांग बढ़ी

Tue, 03 Nov 2026 06:19 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
- रंग-बिरंगी झालरें और आकर्षक झूमर लोगों को लुभा रहे, सजावटी सामान की दुकानों पर बढ़ी रौनक
विज्ञापन

यमुना सिटी (संवाद)। दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही जेवर क्षेत्र के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। सजावटी सामान की दुकानें रंग-बिरंगी झालरों और आकर्षक लाइटों से सज गई हैं। इस बार बड़ी चाइनीज झालरों, डिजाइनदार झूमरों और रंग-बिरंगी लाइटों की मांग देखने को मिल रही है। घरों और दुकानों को रोशनी से सजाने के लिए लोग बाजारों में खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। दीपावली पर घरों को सजाने के लिए लोग अलग-अलग तरह की लाइटें और झालरें पसंद कर रहे हैं। दुकानों पर छोटी-बड़ी चाइनीज झालरों के साथ आकर्षक झूमर और सजावटी लाइटें उपलब्ध हैं। बड़ी झालरों की चमक और अलग-अलग रंगों में जलने वाली लाइटें लोगों को आकर्षित कर रही हैं। घरों के मुख्य दरवाजों, छतों और बालकनी को सजाने के लिए भी लोग झालरें खरीद रहे हैं। त्योहार नजदीक आने के साथ बाजारों में खरीदारों की आवाजाही बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें