ग्रेटर नोएडा(संवाद)। नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट होते हुए छपरौला से बुलंदशहर रूट पर रोडवेज की बस चलाने की मांग की है। इस रूट पर बस नहीं चलने से लोग परेशान रहते है। रोडवेज की बस चलाने की मांग को लेकर आर्य प्रतिनिधि सभा के जिला उपाध्यक्ष डा. आनंद आर्य ने नोएडा डिपो के एआरएम को पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट से रोजा जलालपुर गांव में रेलवे लाइन पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण हो चुका है। जिससे नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट होकर जीटी रोड छपरौला पहुंचाना आसान हो जाएगा। नोएडा, ग्रेटर नोएडा को जीटी रोड से जोड़ने के लिए बेहतर रूट है। इस रूट से आने से लोगों को नोएडा और बुलंदशहर के बीच यात्रा करने में धन और समय की बचत होगी।