रद्द एसोसिएशन के नाम पर गतिविधियों की जांच की मांग
नोएडा। सेक्टर-73 स्थित एंथूरियम बिजनेस पार्क के वास्तविक आवंटियों और यूनिट धारकों ने रद्द हो चुकी एंथूरियम ऑफिस अलॉटीज वेलफेयर एसोसिएशन के नाम पर कथित रूप से गतिविधियां संचालित किए जाने का आरोप लगाया है। इसके लिए जांच की मांग की है। इस संबंध में आवंटियों ने प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजा है। आवंटियों का कहना है कि एसोसिएशन का पंजीकरण सक्षम प्राधिकारी द्वारा पहले ही निरस्त किया जा चुका है, जिसके बाद संस्था की कानूनी मान्यता समाप्त हो गई है। इसके बावजूद कुछ लोग स्वयं को हितधारकों का प्रतिनिधि बताकर विभिन्न गतिविधियां चला रहे हैं। उनका आरोप है कि इससे वास्तविक आवंटियों के हित प्रभावित हो रहे हैं। पत्र में यह भी कहा गया है कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर कथित रूप से भ्रामक आरोपों के आधार पर अभियान चलाए जा रहे हैं। ब्यूरो