अखिलेश यादव की बेटी पर टिप्पणी मामले में कार्रवाई की मांग
नोएडा संवाद। भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) ने अखिलेश यादव की बेटी के संबंध में सोशल मीडिया पर की जा रही कथित टिप्पणियों की कड़ी निंदा की है। क्रांति के प्रदेश अध्यक्ष परविन्दर सिंह यादव ने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। जारी बयान में उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद और विचारों की आलोचना स्वाभाविक है लेकिन किसी नेता के परिवार, विशेषकर बेटियों और महिलाओं को निशाना बनाना सामाजिक मर्यादाओं के खिलाफ है। परविन्दर सिंह यादव ने प्रदेश और केंद्र सरकार से भी महिलाओं की गरिमा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाने की अपील की।