ग्रेेटर नोएडा। आवासीय सेक्टरों में चल रहे अवैध पीजी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भारतीय कि
फोटो-
- किसान यूनियन मंच ने प्राधिकरण को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। अल्फा-1, अल्फा-2 समेत अन्य आवासीय सेक्टरों में संचालित अवैध पेइंग गेस्ट (पीजी) के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठी है। भारतीय किसान यूनियन मंच ने प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के नाम ज्ञापन डीजीएम विजय रावल को सौंपा। मंच के राष्ट्रीय महासचिव मनमिंदर भाटी ने कहा कि कई पीजी में व्यावसायिक गतिविधियों के लिए जरूरी अनुमति, अग्निशमन व्यवस्था और सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किए जाने की शिकायतें हैं। इससे सेक्टरवासियों को असुविधा होती है। देर रात हंगामा और कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं की शिकायतें भी सामने आती हैं। मंच ने बिना अनुमति संचालित पीजी को चिह्नित कर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर सचिन भाटी, अजब सिंह भाटी, सोबी भाटी, आयुष शर्मा, डॉ. मोहसिन, विकास प्रधान, ओम प्रकाश, सोनू भाटी और अनिल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।