रबूपुरा (संवाद)। भारतीय किसान यूनियन फौजी एकता के राष्ट्रीय अध्यक्ष सज्जन सिंह ने क्षेत्र में फर्जी तरीके से चल रहे होटलों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर डाली वीडियो में इन होटलों में अवैध रूप से शराब परोसी का आरोप लगाया है। आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस की मिलीभगत से यह होटल चल रहे हैं। यदि इन पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह धरना-प्रदर्शन भी करेंगे।