नोएडा। नोएडा के एक बारातघर में समारोह के बाद बचे खाने को नाली और परिसर में फेंकने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला सेक्टर-51 के ए-बी ब्लॉक में बने बारातघर का है। सेक्टर-51 ए-बी ब्लॉक की आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अनीता जोशी ने कैटरर्स की ओर से की जा रही बड़े पैमाने पर भोजन की बर्बादी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को इसके लिए पत्र लिखा है। ब्यूरो