फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: संपत्ति विवाद में मुकदमे की मांग खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सत्र अदालत ने संपत्ति के स्वामित्व और कब्जे से जुड़े मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) का सात दिसंबर 2024 का आदेश बरकरार रखा है। अदालत ने कोरम विजय भास्कर की आपराधिक निगरानी याचिका खारिज कर दी। आदेश में कहा कोई अवैधानिकता, अनियमितता या क्षेत्राधिकार संबंधी त्रुटि नहीं है। पंजाब के तरनतारन निवासी कोरम विजय भास्कर ने बिसरख थाना क्षेत्र के यूसुफपुर चकशाहबेरी में 200 वर्ग गज का प्लॉट खरीदा का दावा किया है। कोर्ट ने कहा कि एफआईआर दर्ज कर विवेचना का निर्देश देना अनिवार्य नहीं है। मजिस्ट्रेट को तथ्यों, अभिलेखों, पुलिस आख्या और मामले की परिस्थितियों को देखकर न्यायिक विवेक से तय करना होता है। अदालत ने निगरानी याचिका खारिज कर दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें