फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गोमती एक्सप्रेस के दादरी स्टेशन पर ठहराव की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दादरी रेलवे स्टेशन पर गोमती एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित कराने की मांग उठाई गई है। आर्य प्रतिनिधि सभा के जिला उपाध्यक्ष डॉ. आनंद आर्य ने रेल मंत्री को पत्र लिखा है। डा. आनंद आर्य ने कहा कि दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित दादरी रेलवे स्टेशन गौतमबुद्ध नगर के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में से एक है। इस स्टेशन से प्रतिदिन कई लंबी दूरी की ट्रेनों का आवागमन होता है। प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल के लिए एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव और संचालन होने से यात्रियों को सुविधा मिली है, लेकिन प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लिए सीधी रेल सुविधा का अभाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें