फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छात्र की हत्या की सीबीआई जांच करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। जेवर में 15 वर्षीय छात्र की निर्मम हत्या के मामले में अब सीबीआई जांच करने की मांग की गई है। विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पीतांबर शर्मा ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मांग उठाई है। उन्होंने बताया कि 21 मई को छात्र गायब हुआ था, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। जिसके बाद 22 मई को उसका शव पड़ोसी गांव में एक खाली मकान में मिला। शव काफी बुरी हालत में था और छात्र के साथ अमानवीय कृत्य किए गए थे। पुलिस इस मामले की जांच में भी गंभीरता नहीं दिखा रही है, इसलिए सीबीआई जांच से ही घटना का खुलासा हो सकता है। उन्होंने कहा कि 48 घंटे में अगर दोषियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें