फोटो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दीपावली के अवसर पर श्री बालाजी मानव सेवा समिति की ओर से डेल्टा-1 के ए ब्लॉक पार्क में दीपदान-दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान 2100 दीप जलाकर पूरे पार्क को रोशन किया गया। संस्था की महिलाओं और बच्चों ने दीपों की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं। संस्थापक प्रबंधक सतेंद्र राघव ने मिट्टी के दीपक खरीदकर कुम्हारों के परिवारों को आर्थिक सहयोग देने की अपील की। कार्यक्रम में करीब 500 लोग शामिल हुए।