फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जीबीयू में शिक्षा के नए मॉडल पर मंथन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जेन-जी आंदोलन के बाद देश में शिक्षा व्यवस्था को लेकर नए सिरे से शुरू हुई बहस के बीच गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में शिक्षा के भविष्य पर मंथन होने जा रहा है। 17 अगस्त को जीबीयू में होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी शामिल होंगे। इसमें देशभर के शिक्षाविद्, नीति-निर्माता, एनसीटीई प्रतिनिधि और शिक्षक शिक्षा के विशेषज्ञ एक मंच पर जुटेंगे। सम्मेलन का विषय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आईटीईपी) : रिफ्लेक्शन, रिफॉर्म एंड फ्यूचर रेडीनेस’ है। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) के सहयोग से आयोजित सम्मेलन में शिक्षा में बदलाव, बहुविषयक शिक्षा और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप शिक्षकों को तैयार करने की रणनीति पर चर्चा होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें