बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड, जहांगीरपुर की सभा बैठक
- फोटो
जहांगीरपुर (संवाद)।
बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड, जहांगीरपुर की आम सभा की बैठक विजेंद्र सिंह बाबा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समिति की सदस्यता बढ़ाने, ऋण वितरण क्षमता का विस्तार करने और अधिक से अधिक ग्रामीणों को समिति से जोड़कर लाभान्वित करने पर चर्चा की गई। इस मौके पर चौधरी विक्रम सिंह, नरेंद्र सिंह, फारुख, नीरज ठाकुर, सचिन, कौशल कुमार शर्मा, पूर्व सचिव दिनेश कुमार शर्मा और उर्वशी शर्मा मौजूद रहे।