ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित द मंथन स्कूल में दो दिवसीय साइबर हाइजीन मॉडल यूनाइटेड नेशंस 2026 आयोजित किया गया। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की आईएसईए परियोजना के तहत हुए आयोजन में 20 से अधिक स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सेवानिवृत्त विंग कमांडर सौम्य सेठ और साइबर अपराध सलाहकार डॉ. रक्षित टंडन ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव और हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने डिजिटल अधिकारों और साइबर सुरक्षा पर चर्चा की। समापन पर सी-डैक के सुमित श्रीवास्तव और वैज्ञानिक मनोज चंद्र उंडी ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया।