ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क तीन स्थित कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के सभागार में राष्ट्रचिंतन की 36वीं गोष्ठी आयोजित की गई। तकनीकी के युग में आध्यात्मिकता, एआई और क्वांटम विषय पर हुई गोष्ठी का संचालन प्रो. विवेक कुमार ने किया। निदेशक आनंद प्रकाश ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानव द्वारा विकसित मशीनी बुद्धिमत्ता है, जो मनुष्य से ऊपर नहीं हो सकती। उन्होंने मैटर के ड्यूल नेचर सिद्धांत को आध्यात्मिकता से जोड़कर समझाया। संस्थान के निदेशक संदीप गोयल ने कहा कि तकनीक का उपयोग सहायक के रूप में किया जाना चाहिए, न कि उसका दास बनकर। ब्यूरो