नोएडा (संवाद)। सेक्टर-27 स्थित कैम्ब्रिज अंडर-14 इंटर-स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। पहले मैच में दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल ने सात विकेट पर 181 रन बनाए। जवाब में कैम्ब्रिज स्कूल, नोएडा की टीम आठ विकेट पर 109 रन ही बना सकी। समीर श्रीवास्तव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले में विवेकानंद स्कूल, आनंद विहार ने सात विकेट पर 106 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अरवाचिन ने दो विकेट खोकर 110 रन बनाए और आठ विकेट से जीत दर्ज की। नाबाद 50 रन बनाने वाले शशि भान प्लेयर ऑफ द मैच बने।