फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एयरपोर्ट से जल्द जुड़ेगा दिल्ली-मुंबई व यमुना एक्सप्रेसवे, 99 करोड़ मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
एयरपोर्ट से जल्द जुड़ेगा दिल्ली-मुंबई और यमुना एक्सप्रेसवे
विज्ञापन

- नागरिक उड्डयन विभाग ने भेजी 99 करोड़ की राशि, इंटरचेज और 8 लेन के हाइवे को होगा निर्माण
नंबर
800 मीटर लंबा होगा 8 लेन का हाईवे
मनोज कुमार शर्मा
जेवर। नोएडा एयरपोर्ट को यमुना एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए नागरिक उड्डयन विभाग ने 122 करोड़ की अनुमानित लागत से 99 करोड़ रुपये की राशि जिलाधिकारी के खाते में भेज दी है। जिससे अब जल्द यमुना एक्सप्रेसवे पर इंटरचेंज और इंटरचेंज से एयरपोर्ट तक 8 लेन के 800 मीटर हाईवे का निर्माण शुरू किया जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के संशेधित बजट को राज्यपाल की स्वीकृति के बाद नागरिक उड्डयन विभाग ने इंटरचेज की लागत का 50 प्रतिशत और 800 मीटर हाईवे की लागत का 100 प्रतिशत धनराशि जारी की है।
जेवर में बन रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को देश के प्रमुख शहरों से जोड़ने के लिए फरीदाबाद, बल्लभगढ़ बाइपास केएमपी लिंक, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने की तैयारी है। जिसके लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से हाल ही में संशोधित बजट का प्रस्ताव मांगा गया था। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने यमुना एक्सप्रेसवे पर इंटरचेज के निर्माण में 145 करोड़ रुपये का अनुमान बताया। वहीं इंटरचेज से एयरपोर्ट तक 800 मीटर 8 लेन के हाइवे व सर्विस रोड बनाने में लगभग 50 करोड़ की लागत का आंकलन किया था।
विज्ञापन

नागरिक उड्डयन विभाग ने राज्यपाल की अनुमति के बाद राशि जारी कर दी है। जिलाधिकारी इस धनराशि को आवश्यकता अनुसार भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण भारत सरकार को उपलब्ध कराएंगे जिससे हाईवे के लिए जमीन लेने और अन्य निर्माण कार्य शुरू किए जा सकेगे। संवाद


इंटरचेंज तक जमीन खरीदने को प्रदेश सरकार पहले ही दे चुकी है 361 करोड़ की मंजूरी



एयरपोर्ट को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बल्लभगढ़ से जोड़ने वाले 31 किमी लंबे प्रस्तावित एक्सप्रेसवे के लिए 66.73 हेक्टेयर जमीन की खरीदने की आवश्यकता पड़ेगी। जिसके अधिग्रहण के लिए लगभग 260 करोड़ का खर्च होंगे। साथ ही बल्लभगढ़ से एयरपोर्ट को जोड़ने वाले एक्सप्रेसवे व यमुना एक्सप्रेसवे के जंक्शन पर प्रस्तावित इंटरचेंज के लिए 19 हेक्टेयर जमीन खरीदने के लिए लगभग 76 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं यमुना एक्सप्रेसवे पर एयरपोर्ट के लिए बनने वाले इंटरचेंज से एयरपोर्ट की चहारदीवारी को जोड़ने के लिए करीब 800 मीटर लिंक रोड एक्सप्रेसवे के लिए 4.42 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण के लिए लगभग 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जिसके लिए अनुमानित 361 करोड़ रुपये जमीन अधिग्रहण को प्रदेश सरकार पहले ही मंजूरी दे चुकी है।
विज्ञापन




एनएचएआई जारी कर चुका है 2114 करोड़



भारतमाला परियोजना के तहत एनएचएआई 1350 किमी लंबा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे करीब कबीब बनकर तैयार हो चुका है। आठ लेन के इस एक्सप्रेसवे से दिल्ली से मुंबई को जोड़ा जा रहा है। जिसे बाद में इसे 12 लेन का करने की भी योजना। पिछले काफी समय से इस एक्सप्रेस से नोएडा एयरपोर्ट का जोड़ने की योजना पर काम किया जा रहा था। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भारतमाला परियोजना के तहत गौतमबुद्ध नगर जिले के डीएनडी फरीदाबाद-बल्लभगढ़ बाइपास केएमपी लिंक से दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे को जोड़ते हुए जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी के निर्माण के लिए 2114.67 करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृति दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें