नोएडा (संवाद)। सेक्टर-113 स्थित वीओसी क्रिकेट मैदान में बुधवार को स्टेफनीनी क्रिकेट क्लब और दिल्ली किंग्स के बीच लीग मैच खेला गया। दिल्ली किंग्स ने मैच 4 विकेट से जीता। पहली पारी में स्टेफनीनी क्रिकेट क्लब ने 10 विकेट खो कर 154 रन बनाए। दूसरी पारी में दिल्ली किंग्स ने 4 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाकर जीत दर्ज की। दिल्ली किंग्स के किशन उपाध्याय 5 विकेट लेकर बेस्ट बॉलर रहे और मेहुल चौधरी 55 रन बनाकर बेस्ट बल्लेबाज रहे।