नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को पंजाब में आई बाढ़ से निपटने के लिए 5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार हर संभव मदद के लिए तैयार है। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली और उन्हें आश्वासन दिया कि इस संकट की घड़ी में दिल्ली सरकार पंजाब के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि हम मुख्यमंत्री राहत कोष में दिल्ली सरकार की ओर से 5 करोड़ रुपये की सहायता दे रहे हैं। प्रार्थना है कि राज्य जल्द इस गंभीर स्थिति से उबरे और लोग सामान्य जीवन की ओर लौटें। ब्यूरो