फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिल्ली को मिला एक और विश्वस्तरीय स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
-आतिशी ने किया डॉ. बीआर अंबेडकर स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस का उद्घाटन
विज्ञापन


-पीतमपुरा, आनंदवास कॉलोनी, मंगोलपुरी, सुल्तानपुरी, रोहिणी के बच्चों को लाभ होगा

-स्कूल में 50 कक्षा, 9 प्रयोगशाला, 2 पुस्तकालय और एक्टिविटी रूम की सुविधा है

-विश्व स्तरीय खेल सुविधाएं, हर मंजिल पर लिफ्ट की सुविधा भी है
-290 व्यक्तियों की क्षमता वाला बहु-उद्देश्यीय सभागार भी बना है

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली को एक ओर विश्वस्तरीय स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस का तोहफा मिला है। दिल्ली में हर वर्ग के बच्चों को शानदार शिक्षा देने की कड़ी में शुक्रवार को शिक्षा मंत्री ने पीतमपुरा स्थित कोहार्ट एन्कलेव में नए डॉ बीआर अंबेडकर स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस का उद्घाटन किया। चार मंजिला यह स्कूल तीन ब्लॉकों में विभाजित है। इसमें 50 क्लासरूम, 9 लैब, दो लाइब्रेरी,, ऑफिस स्टाफ रूम, एक्टिविटी रूम विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं, प्रत्येक मंजिल पर लिफ्ट, बास्केटबॉल और वॉली-बॉल के लिए अत्याधुनिक कोर्ट हैं। स्कूल में 290 व्यक्तियों की क्षमता वाला बहु-उद्देश्यीय सभागार भी है।
स्कूल के उद्घाटन के अवसर पर शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि ये नया स्कूल दिल्ली के बेहतरीन स्कूलों में से एक है। इसमें गरीब से गरीब तबके से आने वाले बच्चों के लिए भी विश्वस्तरीय शिक्षा सुनिश्चित की जाएगी। इस स्कूल में एक हजार बच्चे समायोजित हो सकेंगे। इससे पीतमपुरा, आनंदवास, पुनर्वास कॉलोनी, मंगोलपुरी, सुल्तानपुरी, और रोहिणी के आसपास के बच्चों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक संकल्प लिया था कि हम दिल्ली के हर बच्चे को क्वालिटी एजुकेशन देंगे, उसे बराबरी का अधिकार देंगे। पिछले आठ सालों में दिल्ली में शिक्षा क्रांति आई है। मुख्यमंत्री का संकल्प है कि हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले और आज हम दिल्ली में इसके नतीजे भी देख रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले सात साल से दिल्ली सरकार के स्कूलों के सीबीएसई 12 वीं बोर्ड के नतीजे प्राइवेट स्कूलों से बेहतर आ रहे हैं। अभिभावक निजी स्कूलों से अपने बच्चों को निकालकर सरकारी स्कूलों में दाखिला दिला रहे हैं। शिक्षा क्रांति का ही परिणाम है कि पिछले कुछ सालों में 4 लाख से ज्यादा बच्चों ने प्राइवेट स्कूलों से नाम कटवाकर दिल्ली सरकार के स्कूलों में दाखिला लिया है शिक्षा मंत्री ने बच्चों से कहा कि वह कड़ी मेहनत करके सफल करियर बनाए। देश को आगे बढ़ाने के लिए काम करें और भारत को दुनिया का नंबर-1 देश बनाएं। इस अवसर पर त्रिनगर की विधायक प्रीति जितेंद्र तोमर, व शिक्षा निदेशक समेत शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें