ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में फ्रेंडशिप कप सीजन-23 का फाइनल मुकाबला खेला गया। दिल्ली क्रिकेट क्लब (डीसीसी) ने प्योर ईवील लेजेंड्स को 26 रन से हरा कर ट्राॅफी पर कब्जा कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डीसीसी ने टी-20 मुकाबले में सात विकेट के नुकसान पर 212 रन का स्कोर खड़ा किया। गज्जी भाटी ने 82 रन और रोहित शर्मा ने 52 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्योर ईवील लेजेंड्स की टीम छह विकेट के नुकसान पर 186 रन की ही बना सकी। अभिराम भारद्वाज ने 44 रन की पारी खेली। मैच में बेहतर प्रदर्शन करने वाले गज्जी भाटी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।