फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा संपन्न

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के कासना ​स्थित श्री अमीचंद इंटर कॉलेज में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

यमुना सिटी (संवाद)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), दनकौर में डीएलएड परीक्षा-2026 के अंतर्गत चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा शुक्रवार को अमिचंद इंटर कॉलेज, कासना स्थित केंद्र पर संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान व्यवस्थाएं सुचारु रहीं। डायट प्राचार्य अर्चना गुप्ता के दिशा-निर्देशों के अनुसार परीक्षा से जुड़ी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। परीक्षा के संचालन में केंद्र के प्रधानाचार्य, परीक्षा समिति और कार्यालय के कर्मचारियों ने सहयोग किया। परीक्षा पर्यवेक्षक एवं डायट दनकौर के प्रवक्ता राजेश खन्ना ने परीक्षा के सफल संचालन पर अमिचंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य, परीक्षा समिति और समस्त कार्यालय स्टाफ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों का सहयोग, आपसी समन्वय और कर्तव्यनिष्ठा अहम भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें