फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डिग्री के साथ कौशल और संस्कार देना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित एचआईएमटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में मंगलवार को नए छात्रों के स्वागत के लिए आरंभ कार्यक्रम हुआ। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) मुरलीमनोहर पाठक ने छात्रों से अपनी क्षमताओं को पहचानने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। डीआरडीओ के वैज्ञानिक एफ और अपर निदेशक आशीष सोनकर ने छात्रों को अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत को सफलता की कुंजी बताया। बीआईएस एवं स्किल डेवलपमेंट समिति के चेयरमैन केपी सिंह ने कहा कि मौजूदा औद्योगिक दौर में केवल डिग्री पर्याप्त नहीं है। छात्रों को संचार, नेतृत्व और समस्या समाधान जैसे कौशल भी विकसित करने होंगे। इस मौके पर अनिल कुमार बंसल, ज्वाइंट सेक्रेटरी अनमोल बंसल, ग्रुप डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) सुधीर कुमार और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. विक्रांत चौधरी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें