ग्रेटर नोएडा। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) की मंगलवार को 35वीं वार्षिक जनरल मीटिंग तिलपता के पास स्थित बैंक्वेट हॉल में होगी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। वह आईआईए के विभिन्न चैप्टर और एमएसएमई उद्यमियों को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम सुबह 10 से शाम 6 बजे तक चलेगा। केंद्रीय रक्षामंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस और प्राधिकरण ने भी पूरी तैयार कर ली है। आईआईए ग्रेनो चैप्टर के अध्यक्ष सरबजीत सिंह ने बताया कि दोपहर बाद करीब 4 बजे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कार्यक्रम में पहुंचेंगे। कार्यक्रम में सांसद डॉ. महेश शर्मा भी शामिल होंगे।