नोएडा (संवाद)। सेक्टर-115 स्थित स्वास्तिक क्रिकेट मैदान पर खेले गए मुकाबले में टीम डिस्ट्रॉयर ने एनपीजी इलेवन को पांच रन से हराकर जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम डिस्ट्रॉयर ने 158 रन बनाए। निक ने 39 और सूरज ने 20 रन का योगदान दिया। जवाब में एनपीजी इलेवन की टीम 153 रन पर सिमट गई। निक यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।