फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ई-पंजीकरण के विरोध में आज परी चौक घेरेंगे डीड राइटर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं और डीड राइटर्स की हड़ताल लगातार आठवें दिन भी जारी रही। सेक्टर गामा-2 स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय में शुक्रवार को डीड राइटर्स और अधिवक्ता परी चौक तक पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान प्रदेश के राजस्व मंत्री का पुतला भी जलाया जाएगा। एडवोकेट एंड डीड राइटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप भाटी ने बताया कि ई-पंजीकरण व्यवस्था लागू होने से अधिवक्ताओं, डीड राइटर्स और स्टांप विक्रेताओं के रोजगार पर असर पड़ेगा। इसी के विरोध में ग्रेटर नोएडा, दादरी और जेवर के सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में रजिस्ट्री कार्य ठप है। बृहस्पतिवार को संगठन के पदाधिकारियों ने सांसद डॉ. महेश शर्मा को ज्ञापन सौंपकर हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने बताया कि सरकार जब तक अपना फैसला वापस नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। शुक्रवार को सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर ताला लगाकर परी चौक पर प्रदर्शन किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें