ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो ईस्ट और वेस्ट की सड़कों को सुंदर बनाने के लिए सजावटी लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लिए विद्युत एवं यांत्रिक विभाग ने एजेंसियों से प्रस्ताव मांगे हैं। वरिष्ठ प्रबंधक सौरभ भारद्वाज ने बताया कि शहर के प्रमुख मार्गों, पार्कों और चौराहों पर पोल के साथ एलईडी डेकोरेटिव स्ट्रीट लाइट लगाए जाने का प्रस्ताव है। दो प्रकार के डेकोरेटिव पोल लगाए जाने हैं। इनमें पहले में आठ मीटर ऊंचा एमएस पाइप के साथ 150 वाट की एलईडी लाइट रहेगी। यह बारिश और धूल में भी खराब नहीं होगा। दूसरे में पांच मीटर ऊंची माडर्न डेकोरेटिव माइल्ड स्टील पोल होगी।