फोटो
ग्रेटर नोएडा। विश्व भारती पब्लिक स्कूल में शिक्षाविद् एसएन गंजू की स्मृति में अंतर-विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता-2026 आयोजित की गई। इसमें दिल्ली-एनसीआर के 20 से अधिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय नैतिक संयम के बिना तकनीकी प्रगति को मानवता के भविष्य के लिए खतरा बताया गया। प्रतिभागियों ने प्रभावशाली तर्क प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्या डॉ. शालू पिल्लई ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में स्वतंत्र चिंतन और आत्मविश्वास बढ़ाती हैं। ब्यूरो