फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्लॉट के झगड़े में जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के महावड गांव स्थित प्लॉट पर जाने पर दो लोगाें ने पीड़ित के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पीड़ित ने कोतवाली में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में लगी है। कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि गाजियाबाद के विजयनगर निवासी जगपाल परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के महावड गांव में प्लॉट ले रखा है। प्लॉट पर जाने पर सतीश व अशोक शास्त्री ने जगपाल के मोबाइल फोन पर गाली दी। उनका आरोप है कि आगे प्लाॅट पर जाने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें