संदिग्ध हालात में सजायाफ्ता कैदी की मौत
ग्रेटर नोएडा। जानलेवा हमला करने पर 10 साल की सजा काट रहे कैदी इमरान (26) की जिला कारागार में शनिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जेल प्रशासन के मुताबिक, शनिवार सुबह मूल रूप से शामली निवासी इमरान की तबीयत बिगड़ गई। उसे जिम्स में भर्ती कराया गया, यहां पर कैदी को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि शामली में जानलेवा हमला करने पर इमरान को 10 वर्ष की सजा सुनाई गई थी। वह एक वर्ष पहले ही मुजफ्फरनगर से लुक्सर जेल आया था। ब्यूरो