फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के ध्यानार्थ::::: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से डिलीवरी ब्वॉय की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से डिलीवरी ब्वॉय की मौत
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-62 के पास मंगलवार रात को एक वाहन की टक्कर लगने से स्कूटी सवार डिलीवरी ब्वॉय की मौत हो गई। बुधवार को परिजन ने मुआवजे की मांग करते हुए कंपनी के बाहर प्रदर्शन किया। बाद में कंपनी के आश्वासन पर परिजन का गुस्सा शांत हुआ और पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर चले गए। मूलरूप से फर्रुखाबाद के बीबीगंज बंदोस्ती निवासी 24 वर्षीय मयंक सेक्टर-63 के ए ब्लॉक स्थित एक ई-कॉमर्स कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था। मंगलवार रात मयंक स्कूटी लेकर डिलीवरी करने जा रहा था। जैसे ही फोर्टिस अस्पताल के पास यू-टर्न पर पहुंचा तो एक वाहन के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे में मयंक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें