ग्रेटर नोएडा। कंचन मेटल कंपनी के गेट नंबर 1 के पास एक ट्रांसपोर्ट वाहन की टक्कर से एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान पप्पू कुमार (34) निवासी वैशाली बिहार के रूप में हुई है। ईकोटेक-1 कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार मृतक के भाई पंकज कुमार ने बताया कि उनका भाई यूजीआई ट्रांसपोर्ट में गाड़ी चलाता था। 25 जून 2026 को माल लोड होने के बाद वह गेट नंबर 1 के पास खड़ा होकर गाड़ी की सील की जांच कर रहा था। तभी कंपनी से निकल रहे वाहन के चालक संदीप कुमार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पप्पू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। वहीं कोतवाली प्रभारी अरविंद वर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो