ग्रेटर नोएडा। यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण की समयसीमा बढ़ाई जाएगी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट विद्यार्थियों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ाए जाने से केंद्र निर्धारण का कार्यक्रम प्रभावित हुआ है। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि पंजीकरण पूरा होने के बाद छात्रसंख्या स्पष्ट होगी। इसी आधार पर ऑनलाइन परीक्षा केंद्र तय किए जाएंगे। ऑनलाइन सूची अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। इसके बाद स्कूलों को आपत्ति दर्ज कराने का अवसर मिलेगा और निस्तारण के बाद अंतिम सूची जारी होगी। ब्यूरो