फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गंगा में डूबे युवक का शव बरामद

Wed, 12 Nov 2025 01:24 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मस्तराम घाट के समीप गंगा में डूबे चंडीगढ़ के युवक का शव एसडीआरएफ ने बरामद किया। एसडीआरएफ बीते छह दिनों से गंगा में सर्च अभियान चला रही थी।
विज्ञापन




बीते पांच नवंबर को जीरकपुर चंडीगढ़ निवासी कुणाल वर्मा (20) मस्तराम घाट के समीप नहाते समय गंगा में डूब गया था। कुणाल बीबीए तृतीय वर्ष का छात्र था और अपने दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया था। मंगलवार को एसडीआएफ ने रामझूला घाट के समीप गंगा से कुणाल का शव बरामद किया। परिजनों ने शव की शिनाख्त की। एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि शव पुलिस को सौंप दिया गया है। एसडीआरएफ ने तटीय क्षेत्रों में सुरक्षा व जागरूकता के लिए स्थानीय लोगों और पर्यटकों से बिना सुरक्षा उपायों के गंगा में गहरे पानी में न उतरने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें