दादरी (संवाद)। बिसाहडा गांव के पास सड़क किनारे एक पुरुष का शव मिला है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं। एसीपी प्रशाली गंगवार ने बताया कि जिला हापुड़ निवासी कपिल (35) दो दिन पहले बिसाहड़ा आया था। बृहस्पतिवार को शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने दी। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की गई है। स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस का दावा है कि सड़क हादसे में वाहन की टक्कर से मौत हुई है।