यमुनानगर। हमीदा हेड के पास आवर्धन नहर से एक युवक का शव बरामद हुआ। नहर में शव देख राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर गोताखोर बुलाकर शव नहर से बाहर निकाला। आसपास पूछताछ की, पर मृतक की की शिनाख्त नहीं हुई। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया। थाना सदर यमुनानगर प्रभारी अजायब सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र 35 से 40 वर्ष होने का अनुमान है। शव कई दिन पुराना लग रहा है, जिससे कई जगह चमड़ी उखड़ चुकी है। बाजू पर सावी नाम का टैटू बना हुआ है। मृतक की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद