फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रेलवे लाइन पर मिला 20 वर्षीय महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे लाइन पर एक महिला का शव पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जीआरपी पुलिस चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर रेलवे स्टेशन से गाजियाबाद की तरफ रेलवे लाइन पर 20 वर्षीय महिला का शव पड़ा होने की जानकारी मिली। सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। महिला के शव को रेलवे लाइन से अलग किया गया। महिला के माथे पर तिलक और दाहिने हाथ में कलावा व एक हाथ पर गौरव गुदा हुआ है। आसपास के लोगों से महिला के शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें