फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिला अस्पताल के बेसमेंट में मिला अज्ञात शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में बुधवार दोपहर को बेसमेंट में सीढि़यों के पास एक अज्ञात शख्स का शव मिला। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। सेक्टर 39 थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। जिला अस्पताल में तैनात सिक्योरिटी गार्ड विनोद दोपहर करीब एक बजे अपने साथी के साथ राउंड पर थे। गेट नंबर पांच के पास बेसमेंट में सीढि़यों के पास एक व्यक्ति चादर पर लेटा हुआ मिला। विनोद ने आवाज दी तो उधर से कोई जबाव नहीं मिला। जब नजदीक जाकर देखा तो वह बेहोशी की हालत में पड़ा था। इसके बाद उसे तुरंत इमरजेंसी में ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एसीपी प्रवीण सिंह का कहना है कि मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष है और वह सिक्योरिटी गार्ड का ड्रेस पहना हुआ है। जांच में पता चला कि वह दवाई लेने गया हुआ था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें