फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली मुंबई निर्माणाधीन हाईवे के पास शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। दिल्ली मुंबई निर्माणाधीन मेगा हाईवे के करीब बुधवार शाम ढाढोली कलां गांव के कुछ लोगों को शव पड़ा मिला, बताया जा रहा है कि मिट्टी धंसने और अन्य कारणों से हादसा हुआ था। दो अन्य भी हादसे में घायल हुए हैं जो खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। ढाढोली गांव के परवेज पुत्र शाहिद (16) को जिला नागरिक अस्पताल मांडीखेड़ा में भर्ती कराया गया था लेकिन बुधवार रात्रि 9 बजे युवक की नाजुक हालत देखते हुए उसे नलहड़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सोशल मीडिया पर रात्रि में पुल गिरने की बातें सामने आई थी, लेकिन मौके पर ऐसा कुछ नहीं हुआ है। कई पोस्ट भी किए गए लोगों ने इस घटना पर काफी रोष भी प्रकट किया था। बृहस्पतिवार सुबह 9 बजे के करीब शव को गांव के कब्रिस्तान में दफनाया गया। गांव के सरपंच संजय ने बताया कि पुलिस को शिकायत नहीं दी गई थी। बिरादरी तौर पर दफनाया गया, क्योंकि कोई हादसे से परिवार ने मना कर दिया था। पिनगवां पुलिस थाने के मुताबिक कोई भी शिकायत पुलिस को नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें