दनकौर। कोतवाली क्षेत्र में स्थित गंग नहर (खेरली नहर) में एक युवक का शव पानी में बहते हुए मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि युवक की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और बहते हुए शव को पानी से निकाला। पुलिस के मुताबिक, शव सड़ी गली अवस्था में मिला है। उसकी उम्र करीब 26 वर्ष है, जिसके दाहिने हाथ पर ओम भी गुदा हुआ है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।