ग्रेट नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू सोसाइटी के सामने स्थित ग्रीन बेल्ट में रविवार सुबह एक टैक्सी चालक (24) का शव पेड़ से लटका मिला। युवक की पहचान राहुल निवासी गांव मोहब्बतपुर थाना निधौली एटा के रूप में हुई है। मृतक युवक वर्तमान में गांव मिल्क लच्छी में रह रहा था। पुलिस ने बताया कि राहुल टैक्सी चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। रविवार सुबह करीब 6 बजे स्थानीय लोगों ने सूचना दी गई कि एक युवक का शव पेड़ की टहनी के फंदे से लटका है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर युवक के पास से मिले दस्तावेज के आधार पर परिजन को सूचित किया। सूचना के बाद युवक का भाई मौके पर पहुंचा। उसने घटना से पूर्व की रात युवक के घर से बिना बताए बाहर जाने की बात कही। घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले में मृतक के परिजन की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई है।