रबूपुरा। क्षेत्र में बुलेट बाइक से पटाखे फोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस अभियान चलाएगी और उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। इसके लिए यातायात पुलिस और थाना पुलिस दोनों मिलकर आने-जाने वालों पर नजर रखेंगी। रबूपुरा में इन दिनों बुलेट से जोरदार आवाज करते हुए पटाखे फोड़ने की घटनाएं बढ़ गई हैं। जिसके कारण लोगों को परेशानी हो रही है। संवाद