दादरी। रानोली लतीफपुर गांव के समीप गेहूं के खेत में एक व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक की पहचान करने का प्रयास करने में लगी है। प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि जारचा कोतवाली क्षेत्र के नरौली गांव के समीप गेहूं का खाली खेत है। खाली खेत में करीब 30 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। दाहिने हाथ में एक कड़ा पहना हुआ था। पुलिस आसपास के लोगों से पहचान कराने के प्रयास में लगी है। संवाद