नूंह। जिला पुलिस ने हत्या के प्रयास और गोकशी के मामले में करीब 10 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अड़बर निवासी आरिफ के खिलाफ वर्ष 2016 में रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। मामले में हरियाणा गो-संरक्षण एवं गोमांस प्रतिषेध अधिनियम के तहत गंभीर धाराएं लगाई गई थी। आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। नूंह पुलिस के एवीटी स्टाफ रोजकामेव की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे काबू किया। संवाद