ग्रेटर नोएडा (संवाद)। साकीपुर गांव में सामाजिक संस्था ह्यूमन टच फाउंडेशन और अखिल भारतीय महिला परिषद की ग्रेटर नोएडा शाखा ने वृद्ध महिलाओं के लिए डे केयर सेंटर शुरू किया। इसके माध्यम से बुजुर्ग महिलाओं को एक साथ समय बिताने और आपसी मेलजोल बढ़ाने का अवसर मिलेगा। इस दौरान डॉ. उपासना सिंह और कृति नरेन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।