फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। आगरा में 24 से 26 नवंबर तक आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य सब जूनियर बालिका जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप में गौतमबुद्ध नगर की खिलाड़ियों ने तीन पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। बैलेंसिंग बीम स्पर्धा में वान्या कुमार ने स्वर्ण, वॉल्टिंग टेबल में अश्विका रैना ने रजत और अनइवन बार में आद्रिता ने कांस्य पदक जीता। तीनों खिलाड़ियों ने जिला और मेरठ मंडल स्तर के ट्रायल के बाद राज्य स्तरीय फाइनल में जगह बनाई थी। जिला क्रीड़ा अधिकारी परवेज अली ने खिलाड़ियों को बधाई दी।