फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बहू पर जूलरी हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले महिला ने अपनी बहू पर 1.19 करोड़ के गहने और रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। गोल्फ विस्टा अपार्टमेंट अल्फा-2 निवासी शिखा उपाध्याय ने बताया कि उनके बेटे अभिषेक की शादी 20 फरवरी 2023 को हरियाणा के करनाल निवासी शिखा से हुई थी। शादी में लगभग 679 ग्राम सोना, दो कैरेट 55 सेट हीरे और करीब चार किलो चांदी के आभूषण बहू को दिए गए। शादी के बाद बहू घरेलू कार्य करने से इनकार और आए दिन विवाद करती थी। 27 जुलाई 2025 को बहू ने अपने पिता जयवीर सिंह, बिचौलिया जसबीर सिंह और दो अज्ञात व्यक्तियों को बुलाकर घर में रखी ज्वेलरी और कीमती सामान सूटकेस में भर लिया। विरोध करने पर सास, ससुर और बेटे के साथ मारपीट की गई और रेखा रानी ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें