माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को मिलने वाली छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन की समय-सारणी जारी कर दी गई है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी लवेश कुमार सिसोदिया ने जनपद के सभी शिक्षण संस्थानों को पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित समय में ऑनलाइन आवेदन कराने के निर्देश दिए हैं। उच्च शिक्षा दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के लिए छात्र-छात्राएं 15 सितंबर से 15 अक्तूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। संबंधित शिक्षण संस्थानों को प्राप्त आवेदनों का ऑनलाइन सत्यापन कर 15 सितंबर से 25 अक्तूबर 2026 तक उन्हें अग्रसारित करना होगा। वहीं, पूर्वदशम छात्रवृत्ति कक्षा 9-10 तथा दशमोत्तर छात्रवृत्ति कक्षा 11-12 के लिए विद्यार्थी 11 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विद्यालयों को इन आवेदनों का ऑनलाइन सत्यापन कर 11 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक अग्रेषित करना होगा। योजना का लाभ अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र विद्यार्थियों को दिया जाएगा, जिसमें अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग शामिल नहीं है।