ग्रेटर नोएडा के दतावली में आयोजित बाबा मोहन राम ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारम्भ पर भाग ल
फोटो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रामीण क्षेत्र की क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित बाबा मोहन राम ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुकाबला बिरौंडी और दातावली के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बिरौंडी ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 164 रन बनाए। अभिषेक ने शानदार अर्धशतक जड़ा। दातावली की ओर से अनमोल और कमल ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दातावली की टीम ने 19 ओवर में पांच विकेट खोकर 164 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। सुभाष ने नाबाद 50 रन की पारी खेली। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री प्रणीत भाटी और दादरी विधानसभा-62 के भावी प्रत्याशी आशीष भाटी ने फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रणीत भाटी ने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण युवाओं को प्रतिभा दिखाने का अवसर देते हैं। आयोजन में रोहित भाटी, नकुल भाटी, देवेंद्र भाटी समेत आयोजक टीम का योगदान रहा।