ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में आईबीएम और करियर कैटलिस्ट क्लब के सहयोग से डेटा विजुअलाइजेशन डैशबोर्ड बैटल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें आईबीएम-जीबीयू संयुक्त डिग्री कार्यक्रम के द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने भाग लिया। आईबीएम मैनेजर अमन बख्शी ने कॉग्नोस एनालिटिक्स की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने डेटा विश्लेषण, डैशबोर्ड निर्माण और प्रस्तुतीकरण कौशल दिखाया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने विजेताओं और प्रतिभागियों को सम्मानित किया। ब्यूरो